मड़ावरा: दिदोनियाँ में पेड़ से गिरकर ग्रामीण हुआ घायल, गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय किया गया रेफर
दिदोनियाँ गाँव मे मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे एक ग्रामीण पेड़ से गिरकर घायल हो गया। जिसे 108 एम्बुलेन्स के सहयोग से परिजनों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया।जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल ग्रामीण की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।