मंदसौर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर अदिति गर्ग और एसपी विनोद कुमार मीना की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली, धुलेंडी, रंग पंचमी, ईद-उल-फितर, रामनवमी, महावीर जयंती और हनुमान जयंती सहित अन्य पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई