कोईलवर: चांदी पुलिस ने शराब कांड के फरार आरोपी को खनगांव से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
चांदी थाना पुलिस ने शराब कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितेश कुमार, पिता रामबाबू यादव, निवासी खनगांव, थाना चांदी के रूप में हुई है। चांदी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बुधवार की रात करीब 8:30 बजे बताया कि रितेश शराब कांड में वांछित था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।