बिल्हौर: बिल्हौर में 44 दिन से धरने पर बैठे किसानों ने खत्म की भूख हड़ताल, एसडीएम ने 5 दिनों में कार्रवाई का दिया आश्वासन
बिल्हौर तहसील परिसर में पट्टे की भूमि को संक्रमणीय करने की मांग को लेकर चला किसानों का आंदोलन नए मोड़ पर पहुंच गया है एसडीएम ने बुधवार 4:00 बजे किसानों को आश्वासन दिया जिसके बाद किसानों ने 7 दिनों से चल रही भूख हड़ताल को अगले 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।