बिल्हौर: ककवन में गौमांस बेचने के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज को किया गया सस्पेंड
कानपुर के बिल्हौर तहसील अंतर्गत ककवन में गौमांस बेचने पर जमकर हंगामा हुआ। मामले में ग्रामीणों ने गौमांस बिकने पर आपत्ति जताई थी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने कारवाही करते हुए चार आरोपियों को मंगलवार की शाम 6 बजे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वहीं चौकी इंचार्ज को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया।