कोंडागांव जिले के कोकोड़ी गांव में स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट में कार्यरत 40 से अधिक कर्मचारियों को पिछले एक माह से वेतन नहीं मिलने के कारण भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि मजदूर फैक्ट्री में काम न छोड़ दें, इसी उद्देश्य से जानबूझकर एक माह का पूरा वेतन रोका जा रहा है।