लखीमपुर: नाला निर्माण से राहगीरों को हो रही मुसीबत, स्कूली बच्चों को निकलने में हो रही परेशानी
शहर के मिश्रना चौराहा पर इन दिनों चल रहे नाला निर्माण कार्य के चलते राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के कारण रास्ते में अव्यवस्था होने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।