आबू रोड: आबूरोड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मोहर्रम पर्व, हजारों लोगों ने जुलूस में लिया भाग, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
आबूरोड शहर में मोहर्रम पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम करीब 4:30 बजे शहर के विभिन्न इलाकों से ताजिए निकाले गए, जो मुख्य मार्गों से होते हुए जगदीश चौराहे पर पहुंचे। यहां हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने पहुंचकर ताजिया जुलूस में भाग लिया।