सिसई: बसिया रोड भाया पोटरो रोड में गाडवाल निर्माण में अनियमितता के कारण काम बंद कराने के बाद, जांच के लिए पहुंचे पदाधिकारी
Sisai, Gumla | Jun 5, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बसिया रोड भाया पोटरो रोड के गाडवाल निर्माण में अनियमितता के कारण पिछले दिनों ग्रामीणों ने काम बन्द कराया था।पब्लिक एप में यह समाचार प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद बुधवार को आरईओ के एसडीओ दुर्गा चरण सिंह मुंडा व जेई सूर्यदेव राम जांच के लिए पहुंचे।जांच के बाद उन्होंने गाडवाल तोड़कर सही तरीके से जोड़ाई करने का निर्देश दिया।