सिसई: कुदरा छठ तलाब घाट का जिला परिषद से मरम्मतीकरण कार्य को ग्रामीणों ने रुकवाया
Sisai, Gumla | Jun 3, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के कुदरा पंचायत स्थित कुदरा छठ तलाब घाट का जिला परिषद द्वारा कराए जा रहे मरम्मतीकरण कार्य को ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए रुकवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि छठ तलब घाट का मरमतीकरण आचार संहिता के समय कार्य शुरू किया जाना संदेहास्पद है। किए जा रहे कार्य को असंतोष जनक बनाया बताया।घटिया सामग्री और घटिया कार्य का आरोप भी लगाया।