सिसई: बॉन्डो पकरियो से सिसई पुलिस ने लाल वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गुमला जेल
Sisai, Gumla | Jun 4, 2024 सिसई थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुसो थाना क्षेत्र के बोंडो पकरियो गाँव निवासी सीताराम प्रधान (47) को सिसई पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को गुमला जेल भेज दिया.थानेदार संदीप कुमार यादव ने बताया कि सीताराम प्रधान दुष्कर्म के आरोपी है.इसके विरुद्ध 2014 में एक युवती ने केस दर्ज कराया था और कोर्ट में सजा सुनाया था।