सिसई: बरगांव जंगल में लकड़ी माफियाओं द्वारा लगातार जंगल का कटाई करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
Sisai, Gumla | Jun 4, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बरगांव जंगल में लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है। बरगांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बरगांव जंगल के बड़े बड़े पेड़ को लकड़ी माफियाओं ने पहले ही काटकर खत्म कर दिया है।अब उगने वाले नए पेड़ को भी वे लोग काटकर खत्म कर दे रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा इस कोई कार्यवाही नहीं करने पर रोष प्रकट किया है।