बदनावर: ग्राम ढोलाना में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया एक युवक, करंट लगने से हुई मौत
Badnawar, Dhar | Aug 18, 2024 ग्राम ढोलाना में ढोलाना नाके पर मकान के ऊपर से जा रही बिजली की हाई टेंशन लाइन का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक का नाम मुश्ताक पिता अकरम, बताया गया है। पता चलते ही उसे इलाज के लिए बड़नगर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया।