बदनावर: बदनावर में कब्रिस्तान गेट के समीप आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से किया गया हमला, रतलाम किया गया रेफर
Badnawar, Dhar | Aug 19, 2024 बदनावर में कब्रिस्तान गेट के पास युवकों के आपसी विवाद में आसिफ (अद्दा) पिता रज्जू खान उम्र ,25 वर्ष निवासी रविदास मार्ग बदनावर को चाकू मार कर घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी भाग गए। युवक की पीठ के नीचे दो-तीन जगह चाकू के वार किए गए। बाद में उसे अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद,युवक को रतलाम रैफर किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।