बदनावर: बदनावर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की हड़ताल कोलकाता की घटना के विरोध में रैली निकालकर दिया ज्ञापन।
Badnawar, Dhar | Aug 17, 2024 कोलकाता में डॉक्टर से रेप और मर्डर के विरोध में आज बदनावर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के डॉक्टर हड़ताल पर रहे। घटना के विरोध में सरकारी और निजी डॉक्टरो ने हड़ताल कर दी है। ,OPD सेवाएं बंद रखी गई हैं। सुबह से ही सारे निजी व सरकारी डॉक्टरगण हड़ताल पर रहे। रैली निकालकर एसडीओपी शेरसिंह भूरिया को ज्ञापन सौंपा गया।आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।