बदनावर: ग्राम खेरवास में,सोया प्लांट में ,टैंक मेंटनेंस करते समय, पैर फिसलने के कारण, कन्वेयर में गिरने से ,1युवक की हुई मौत।
Badnawar, Dhar | Aug 18, 2024 बदनावर में ओद्योगिक क्षेत्र खेरवास के पास स्थित सोया प्लांट में शनिवार शाम, टैंक का मेंटनेंस करने गए कर्मचारी की मशीन में दबने से मौत हो गई। मृतक कर्मचारी का नाम दर्शन सिंह पिता विक्रमसिंह ठाकुर,उम्र 21,वर्ष निवासी अंबेडकर चौराहा बदनावर बताया गया है।युवक का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।समाजजनों द्वारा मुआवजे की मांग की गई है।