भीलवाड़ा: 42 वर्ष पूर्व दिवंगत पुलिसकर्मी की कृषि भूमि का मामला गरमाया, NRI ने कलेक्टर से लगाई गुहार
भीलवाड़ा। जिले के सुवाणा पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम रूपाहेली में 42 वर्ष पूर्व दिवंगत पुलिस हेड कांस्टेबल को आवंटित कृषि भूमि से जुड़ा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दुबई (UAE) में रह रहे परिजन एवं एनआरआई मनोज शर्मा ने इस मामले में जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू को पुनः विस्तृत ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की है।