हलसी: राता गांव से हलसी थाना पुलिस ने किशोरी अपहरण मामले के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हलसी थाना की पुलिस ने किशोरी के अपहरण मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को राता गांव से गिरफ्तार कर रविवार अपराह्न 2:20 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक हलसी थाना कांड संख्या 164/25 मामले में राता गांव के रहने वाले श्रवण यादव के पुत्र रामवृक्ष कुमार को गिरफ्तार किया गया. किशोरी 17 जून 2025 से गायब थी.