जतारा: बर्माताल: जमीनी विवाद में बढ़ा बवाल, मारपीट मामले में दूसरे पक्ष पर भी एफआईआर दर्ज
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्माताल में जमीनी विवाद को लेकर 15 मई को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने अब दूसरे पक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई की है। पहले एक पक्ष की शिकायत पर 3 लोगों पर केस दर्ज किया गया था, वहीं दूसरे पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई एनसीआर की जांच के बाद पुलिस ने इंद्रपाल सिंह घोष, प्रताप सिंह घोष, रमनी घोष और आशीष घोष के खिलाफ मामला