जगदलपुर: डोंगाघाट में CM के दौरे पर बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा फूटा, मुख्यमंत्री ने एक घर का लिया जायजा
डोंगाघाट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब मुख्यमंत्री के एक बाढ़ प्रभावित घर में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद लौटने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। बाढ़ की मार झेल रहे लोगों का कहना था कि इलाके में सिर्फ एक परिवार की स्थिति देखने से पूरी तबाही का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।