एत्मादपुर: ईंट मंडी के पास से घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार, आभूषण व अन्य सामान बरामद
Etmadpur, Agra | Jun 28, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के ईंट मंडी के पास से घरों में घुसकर आभूषण व नगदी चोरी करने वाले एक अभिव्युक्त को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 19 जून को वादी द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध घर से आभूषण व नगदी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्त राजेश शर्मा पुत्र कौशल किशोर शर्मा निवासी शोभा नगर थाना एत्मादौला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।