एत्मादपुर: गांव नगला हरीराम में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को पीटा, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
Etmadpur, Agra | Jun 27, 2024 थाना बरहन क्षेत्र के गांव नगला हरीराम में गांव के ही श्यामवीर और रमाकांत के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि मामूली कहासुनी के दौरान रमाकांत ने श्यामवीर को पीट दिया। पीड़ित श्यामवीर ने थाना बरहन में रमाकांत के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।