एत्मादपुर: खंदौली यमुना एक्सप्रेस-वे कट के समीप से ड्यूटी के दौरान गनमैन को गोली मारने की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jun 28, 2024 खंदौली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के कट के पास से ड्यूटी के दौरान गनमैन को गोली मारने की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना खंदौली क्षेत्र के मलूपुर में 2 दिन पूर्व दो युवकों ने टोकने पर रिफाइनरी के गनमैन को गोली मारी गई थी। पुलिस ने गोली मारने वाले पुष्पेंद्र और राजवीर को पकड़कर जेल भेज दिया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूला है