एत्मादपुर: थाना एत्माद्दौला के बाहर अखिल भारत हिंदू महासभा ने असदुद्दीन ओवैसी का फूंका पुतला,थाना एत्मादौला में दी तहरीर
Etmadpur, Agra | Jun 27, 2024 थाना एत्माद्दौला के बाहर अखिल भारत हिंदू महासभा ने हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के संसद में शपथ लेने के बाद जय फिलिस्तीन का नारा लगाने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने ओवैसी का पुतला दहन करने के बाद ओवैसी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उनका कहना है कि ओवैसी ने संसद और पूरे देशवासियों का अपमान किया है। काफी संख्या में हिंदूवादी नेता मौजूद रहे।