एत्मादपुर: थाना खंदौली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज के समीप से चोरी की बाइक समेत 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jun 28, 2024 थाना खंदौली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज के पास से गुरूवार को चोरी की बाइक समेत एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार को पुलिस ने रोकना चाहा, तो वह भागने लगा। सिपाहियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। अभियुक्त ने बाइक कस्बा खंदौली से चोरी की थी। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।