जमुई: टाउन थाना क्षेत्र की युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, एसपी से लगाई गई गुहार
Jamui, Jamui | Nov 11, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कोर्ट ले जाने के बहाने एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला संज्ञान में आया है। घटना को लेकर सोमवार की दोपहर 2 बजे समाहरणालय स्थित एसपी चंद्रप्रकाश के कार्यालय पहुंच एसपी से गुहार लगाई है।