जमुई: डुमरी चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग ने एक लीटर शराब के साथ बाइक सवार 2 युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jamui, Jamui | Nov 10, 2024 शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी के दौरान जमुई के डुमरी चेक पोस्ट से रविवार की दोपहर बाद करीब 3:00 भेजना 1 लीटर शराब के साथ बाइक सवार दो युवकों को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। साथ ही बाइक को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के बानाडीह गांव निवासी नीरज कुमार और शंभू कुमार के रूप में हुई है।