जमुई: सोनपे गांव में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दो भाइयों को पीटकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Nov 11, 2024 सोनपे गांव में रविवार की रात करीब 9:00 बजे भूमि विवाद के रंजिश में पड़ोसियों ने विकास मांझी और उनके भाई सागर मांझी की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद परिजन द्वारा घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में देर रात भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह पुलिस को दी गई है।