जमुई: नरियाना पुल के पास तेज रफ्तार में तीन बाइक एक साथ हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की हुई मौत, तीन युवक गंभीर घायल
Jamui, Jamui | Nov 11, 2024 नारियाना पुल के पास रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे तेज रफ्तार 3 बाइक डिवाइडर से टकरा कर एक साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में पांच युवक बुरी घायल हो गया। गश्ती वाहन द्वारा सभी युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के दौरान उपाधीक्षक डॉ. सैयद नौशाद अहमद ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया और तीन युवकों को पटना रेफर कर दिया।