जमुई: जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर परिषद ने विभिन्न वार्डों में चलाया सफाई अभियान, किया गया सौंदर्यकरण
Jamui, Jamui | Nov 10, 2024 जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे से देर शाम 6:00 बजे तक सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान सतगामा मोहल्ला, शास्त्री कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर नालों की सफाई, जेसीबी से कूड़े कचड़े की सफाई कर सौन्दर्यकरण किया गया।