मुज़फ्फरनगर: कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी कार्यालय पर पीड़ित किसानों की समस्या को लेकर किसान संगठन ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
जिला कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी कार्यालय पर भाकियू ( अराजनीतिक ) के द्वारा चकबंदी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम सैदपुर में एक किसान को चकबंदी विभाग द्वारा लगातार प्रताड़ित व परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा चकबंदी विभाग व अन्य समस्याएं है जिनको लेकर चकबंदी विभाग आंख बंद किये बैठा है।