मुज़फ्फरनगर: अखिलेश यादव सत्ता के सपने देख रहे हैं लेकिन सत्ता नही आएगी, बुलडोजर की धमक झेल नहीं पा रहे अखिलेश यादव-कपिल देव अग्रवाल
गांधीनगर स्थित आवास पर नगर विधायक व यूपी सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा अखिलेश यादव सिर्फ मुसलमानों को इस तरह के बयान बाजी कर खुश करना चाहते हैं। अखिलेश यादव सिर्फ सत्ता के सपने देख रहे हैं लेकिन सत्ता नही आएगी। अखिलेश यादव बुलडोजर की धमक झेल नहीं पा रहे है कहते हुए जमकर पलटवार किया।