मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र के थाना भवन मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की हुई जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत एक घायल
चरथावल थाना क्षेत्र के थानाभवन मार्ग पर देर रात 2 बाइको की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।जिसमे अरुण पुत्र चिरंजीलाल व शुभम कुमार पुत्र महेश पाल की मौत हो गई है।और अतुल पुत्र कृष्ण पाल घायल हो गया है।और घायल अतुल को डॉक्टर ने मेरठ रेफर कर दिया