मुज़फ्फरनगर: नई मंडी पुलिस की सिसौना रोड पर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,दो बदमाश हुए घायल,दो फरार, बदमाशो से 10 लाख के नग किये बरामद
नई मंडी पुलिस की सिसौना रोड पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई।जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश जाबिर खान व समीर घायल हो गए।वही अंधेरा का फायदा उठाते हुए इनके 2 साथी फरार हो गए।जिसमें पुलिस ने घंटे जंगलों में कांबिंग की गई लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग पाई।घायल बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक क्रेटा गाड़ी अवैध हथियार व 10 लाख की कीमत के नग बरामद किए है।