कुटुंबा: रिसियप थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर बंद घर का ताला तोड़कर की गई चोरी, ₹5 लाख के आभूषण व कपड़े ले गए चोर
रिसियप थाना से महज 500 मीटर दूर अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिस घर में चोरी हुई वह मकान स्थानीय निवासी ओम प्रकाश पांडेय की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने एनएच किनारे मकान बनवाया था। फिलहाल वे अपने परिवार के साथ वहां से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित पुराने मकान में रहते हैं।