खरसावां थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस दिलाए. रविवार सुबह लगभग 10 बजे थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गौरव कुमार ने मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई. खरसावां पुलिस ने 28 जनवरी 2025 में गुम हुए कुचाई के तुरीसाई गांव के करण हो क