फरेंदा: डीह की जमीन पर मकान निर्माण रोकने और खलिहान भूमि पर रोपाई कराने के खिलाफ कलेक्ट्रेट में ADM को शिकायती पत्र
फरेन्दा तहसील क्षेत्र के ग्राम निरनाम पश्चिम निवासी हनुमान यादव ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुश्तैनी जमीन पर बने उनके मकान का निर्माण लेखपाल ने रोक दिया है, जबकि खलिहान की भूमि पर दूसरे लोगों से पुलिस बल की मौजूदगी में धान की रोपाई करवा दी गई। प्रार्थी ने निष्पक्ष सीमांकन