फरेंदा: फरेंदा में तीन दिवसीय विद्युत मेगा कैम्प शुरू, 55 मामलों का मौके पर किया गया निस्तारण
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा फरेंदा में गुरुवार से तीन दिवसीय मेगा कैम्प शुरू हुआ। उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन, भार वृद्धि, मीटर व बिल सुधार की सुविधा दी जा रही है। पहले दिन 104 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 55 का मौके पर समाधान किया गया। कैम्प में 142 उपभोक्ताओं से ₹7.80 लाख राजस्व प्राप्त हुआ। अधिशासी अभियंता चन्द्रेश उपाध्याय की अध्यक्षता में कैम्प