फरेंदा: धानी ब्लॉक के कानापार ग्रामसभा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन ने निर्माण को रोका
धानी ब्लॉक के कानापार ग्रामसभा में कल बुधवार रात कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पिलर तोड़कर अवैध निर्माण शुरू कर दिया। ग्रामीण सौम्या और अर्जुन ने आरोप लगाया कि विनोद, प्रमोद, राहुल और रामकिशन ने जबरन कब्जा किया। ग्राम प्रधान संजय साहनी ने सूचना मिलते ही प्रशासन को जानकारी दी। मौके पर पहुंची टीम ने अवैध पिलर हटवाया। चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि जमीन