फरेंदा: फरेन्दा में जनता दरबार में कांग्रेस विधायक ने समस्याएं सुनीं, मौके पर किया निपटारा
फरेन्दा के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने क्षेत्र भ्रमण के बाद अपने निवास पर जनता दरबार लगाया। दरबार में पहुंचे लोगों की समस्याओं का उन्होंने तत्काल समाधान किया। विधायक ने उजागीर यादव और राहुल कुमार के बीच चल रहे जमीनी विवाद को मौके पर सुलझाया। तहसील और थाने के चक्कर लगा रही मालती नामक महिला की शिकायत पर भी विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी