तुरकौलिया: लक्ष्मीपुर में रविवार को ग्रामीणों ने एसपी के समक्ष शराब बिक्री और सेवन न करने का संकल्प लिया
लक्ष्मीपुर में रविवार को ग्रामीणों ने एसपी सुवर्ण प्रभात के समक्ष शराब बिक्री व सेवन न करने का संकल्प लिया। जानकारी देते हुए रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने शाम 4 बजे बताया कि गांव के सभी ग्रामीण शराब का त्याग कर दिया। मौके पर एसपी,डीएसपी जितेश पांडेय,थानाध्यक्ष सुनील कुमार,वार्ड पार्षद भरत यादव,प्रमुख विभा यादव,मुखिया अशरफ आलम सहित अन्य मौजूद थे।