शिवहर: शिवहर जिला में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ बकरीद पर्व, कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं, एसपी अनंत कुमार राय
शिवहर जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय ने बताया है कि शिवहर जिला में शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व संपन्न हो गया है. जिले में कहीं से भी किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं है. बकरीद पर्व के दौरान पूरे जिले में 82 स्थानो पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया था. जिला में पूरे शांतिपूर्ण और भाईचारे के तहत लोग बकरीद मनाए है।