शिवहर: नगर थाना अध्यक्ष और सीओ ने कई गांव में विधि व्यवस्था का लिया जायजा
डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर आज बकरीद पर्व को लेकर नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह और सदर सीओ अनामिका कुमारी ने नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया है. उन्होंने बताया है कि नगर थाना क्षेत्र के सभी आठ पंचायत में शांतिपूर्ण तरीके से लोग बकरीद पर मना रहे हैं।