शिवहर: भीषण गर्मी में अगलगी की घटना को कम करने के लिए जिले की विभिन्न गांव में चलाया गया जागरुकता अभियान
जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि जिला में इन दिनों लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है. भीषण गर्मी में अगलगी की घटना में वृद्धि होती है. डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर जिला अग्निशमन विभाग के कर्मियों के द्वारा जिले की विभिन्न गांव में पहुंचकर हर-घर में जाकर लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया है. कहा कि बच्चों के हाथ में ज्वलनशील पदार्थ नहीं दे।