शिवहर: पिपराही थाना पुलिस ने 8 लीटर शराब के साथ अंबाकला से एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पिपराही थाना अध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया है कि एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर पिपराही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपराही थाना क्षेत्र के अंबाकला गांव में छापामारी अभियान चलाकर 8 लीटर शराब के साथ एक शराब कारोबारी उपेंद्र महतो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में शिवहर जेल भेज दिया गया है।