पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन के पास डॉल्फिन टीम ने महिला शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
पटना जंक्शन के पास से एक ऑटो में सवार महिला को डॉल्फिन गाड़ी की टीम ने गिरफ्तार किया है। महिला के पास एक बैग था जिसमें शराब की कई बोतले थी। महिला को गिरफ्तार करने के बाद कोतवाली थाने लाया गया। मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे मामले की जानकारी SDPO कृष्ण मुरारी प्रसाद ने दी है।