पटना ग्रामीण: अयोध्या की तर्ज पर पुनौराधाम को ₹882 करोड़ 87 लाख में किया जाएगा विकसित: पटना में जानकारी
बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 24 एजेंडों पर मुहर लगी है। मंगलवार दोपहर 12:26 बजे अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। कैबिनेट की बैठक में जो सबसे बड़ा निर्णय लिया गया है वह सीतामढ़ी के पुनौरा धाम के लिए लिया गया है। 882 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से सीतामढ़ी का पुनौरा धाम को अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।