पटना ग्रामीण: सिटी सेंट्रल मॉल में घुसे 6 हथियारबंद आतंकवादी, एटीएस ने मोर्चा संभाला
अत्याधुनिक हथियारों और हैंड ग्रेनेड से लैस 6 आतंकवादी अचानक पटना के सिटी सेंट्रल मॉल पहुंच गए। उस समय मॉल में भारी संख्या में ग्राहक भी मौजूद थे। जब पहला धमाका हुआ तो लोग डर गए बाद में पता चला कि सिटी सेंट्रल मॉल में मॉक ड्रिल किया जा रहा है। मॉक ड्रिल के दौरान आतंकवादियों ने करीब 6 से 7 धमाके किए वहीं ATS ने भी खूब गोलियां चलाई।