पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर, मंत्री विजय चौधरी ने दी सफाई
जदयू कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तस्वीर लगाई गई है। इसे लेकर मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि दोनों की एक साथ तस्वीर लगना इसमें कोई अस्वभाविक नहीं है। जदयू एनडीए में है और एनडीए में रहेगा।