पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय पहुंचे मुस्लिम समाज के हजारों लोग, मुस्लिम वोट लुभाने की कोशिश जारी
वक्फ कानून को लेकर लगातार विपक्ष के द्वारा सवाल उठाया जा रहा है और मुस्लिम समाज को भी वक्फ कानून के प्रति गोल बंद करने की कोशिश की जा रही है।वहीं अब भाजपा और जदयू के नेता भी मुस्लिम वोट को साधने की कोशिश कर रहे हैं।मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जदयू कार्यालय पहुंचे।भारी संख्या में मुस्लिम लोगों को जदयू की सदस्यता दिलाई गई।